क्या कपूर खानदान में महिलाओं को एक्टिंग करने पर थी रोक? करिश्मा कपूर ने खोला राज

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (12:23 IST)
Karisma on Kapoor family : 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' को जज करती नजर आ रही हैं। हाल ही में करिश्‍मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के अन्य जजेस गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' में पहुंचीं। 
 
इस शो में करिश्मा ने कपूर खानदान को लेकर कई खुलासे किए। शो में एक सेगमेंट के दौरान जाकिर खान ने करिश्मा से पूछा कि क्या कपूर फैमिली में महिलाओं के काम करने को लेकर रोक थी? क्या आपको एक्टिंग में करियर बनाने की परमिशन थी?
 
इसपर करिश्मा कपूर ने जवाब में कहा, ये सब बातें हैं कि मुझे परमिशन थी या नहीं थी। जब मेरी मम्मी की शादी हुई और नीतू आंटी की शादी हुई, उनकी च्वॉइस थी कि उनको घर बसाना था। बच्चे करने थे और करियर अच्छा हुआ था। उनकी च्वॉइस थी। उसी समय में शम्मी अंकल और शशि अंकल की पत्नियां जो थीं, गीता जी और जेनिफर आंटी उन्होंने काम किया शादी के बाद। 
 
करिश्मा ने कहा, तो ऐसी कुछ बात नहीं है कि कपूर फैमिली में शादी के बाद काम नहीं कर सकते या कपूर लड़कियां काम नहीं कर सकती। ऐसा कुछ नहीं था। मेरी एक्टिंग में दिलचस्पी थी तो इसीलिए एक्टिंग में आई। वैसे ही करीना और रणबीर भी आए, लेकिन रिद्धिमा को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं था तो इसीलिए उसने दूसरा करियर ऑप्शन चुना। किसी को भी अपना करियर चुनने पर रोक नहीं थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धड़क 2 से सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी का रोमांटिक पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

जब सीन में जरीना वहाब को अपने क्रश शशि कपूर को बोलना था भैया, बांधनी थी राखी, एक्ट्रेस ने किया यह काम

कभी सलमान खान से शादी करने वाली थीं संगीता बिजलानी, छप गए थे कार्ड

बचपन से एक्टर बनना चाहते थे संजीव कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास पहचान

आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस संग लाखों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख