Happy Birthday : कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहते थे कार्तिक आर्यन, इतनी थी पहली कमाई

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (14:46 IST)
प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया। बचपन से ही कार्तिक एक्टर बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 
कार्तिक कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानते थे। उन्हें काफी रिजेक्शन मिले थे। घरवाले सोचते थे कि मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा हूं पर मैं संघर्ष कर रहा था। 
 
कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनके करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इस एड के लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक उनके लिए ये बहुत बड़ी बात है। वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे। 
 
कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में मुंबई के यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। ढाई से तीन साल बाद उन्हें लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा मिली थी। 
 
कार्तिक के मुताबिक प्यार का पंचनामा रिलीज होने के बाद भी उन्होंने बेहद बुरा दौर देखा था। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने उनकी किस्मत बदली।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वेब सीरीज पंचायत को मिले जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर नीना गुप्ता ने जताई खुशी

Manushi Chhillar ने रखा बिजनेस की दुनिया में कदम, लॉन्च किया स्विमवीयर ब्रांड Dweep

शेखर कपूर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पानी पर कर रहे काम! वॉटर रिसर्च सेंटर का किया दौरा

Pushpa 2 The Rule के दूसरे गाने अंगारों का प्रोमो रिलीज, श्रीवल्ली बनकर फिर तहलका मचाएंगी रश्‍मिका मंदाना

Cannes Film Festival 2024 में अदिति राव हैदरी ने गजगामिनी वॉक से जीता दिल, देखिए वीडियो

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख