Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 (16:18 IST)
Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 (16:20 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भले ही लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सामने आती रहती है। एक बार फिर कैटरीना कैफ के जल्द मां बनने की खबरें आई है।
खबरों के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो कैटरीना इसी साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक सुत्र ने बताया कि कैटरीना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और बच्चा अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है। डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस लंबे समय तक काम से ब्रेक लेंगी और अपना मदरहुड फेज एंजॉय करेंगी।
हालांकि प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कैटरीना या विक्की कौशलने कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। बीते दिनों फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर बात की थी। विक्की ने कहा था, जहां तक खुशखबरी (प्रेग्नेंसी) की बात है, हमें इसे आपके साथ शेयर करते हुए बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में एक निजी समारोह में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें