'द आर्चीज' से खुशी कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगी यह किरदार

WD Entertainment Desk
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (16:30 IST)
Khushi Kapoor Movie The Archies: जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा नजर आने वाले हैं।
 
बीते दिनों इस फिल्म का टीजर सामने आया था। जोया अख्तर की यह फिल्म मशहूर 'आर्चीज कॉमिक्स' से अडेप्ट की गई है। वहीं अब 'द आर्चीज' से खुशी कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही उनेक किरदार का भी खुलासा किया गया है। 
 
'द आर्चीज' में खुशी, बेट्टी कूपर का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, 'हो सकता है कि वह पड़ोस की लड़की हो, लेकिन वह उन लोगों में से नहीं है, जिन्हें हल्के में लिया जाए। द आर्चीज में बेट्टी कूपर से मिले, जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'
 
बता दें कि 'द आर्चीज' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंदा भी नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख