प्रभास की 'आदिपुरुष' में यह एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर, मेकर्स ने किया अप्रोच

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (16:46 IST)
'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले फिल्मकार ओम राउत अपनी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं सैफ अली खान इसमें रावण का किरदार निभाएंगे।

 
वहीं अब ताजा खबरों की माने तो फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की तलाश खत्म हो गई है। खबरों के अनुसार फिल्म में मुख्य अदाकारा के तौर पर कियारा आडवाणी से संपर्क किया गया है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि वह इसके लिए हांमी भर देंगी और जल्द ही उनके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। 
 
इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को प्रभास के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा, लेकिन अब कहा जा रहा है उनकी जगह कियारा को अप्रोच किया गया है। 
 


इस फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारतीय महाकाव्य रामायण का रूपांतरण होगी। फिल्म में प्रभास को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा, जबकि सैफ अली खान इसमें रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। ओम राउत का कहना है कि वह अपनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा और किसी भी कलाकार को भगवान राम के रूप में देखने की कल्पना भी नहीं कर सकते। 
 
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरु हो चुका है। उम्मीद है कि अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी। जबकि 2022 तक यह सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख