Biodata Maker

कीकू शारदा ने लिया 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से ब्रेक, अब इस रियलिटी शो में आएंगे नजर

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (10:55 IST)
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शार्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते दिनों शो के सेट से कॉमेडियन कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब कीकू शारदा ने कपिल शर्मा के शो से ब्रेक ले लिया है। 
 
कहा जा रहा था कि कीकू ने कृष्णा अभिषेक संग हुई लड़ाई की वजह से शो से ब्रेक लिया है। लेकिन अब उनके ब्रेक लेने की असली वजह सामने आ गई है। दरअसल कीकू शारदा जल्द ही अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

हाल ही में जारी हुए शो के प्रोमो से कीकू शारदा की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। इस शो की शूटिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है। 'राइज एंड फॉल' से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, कीकू शारदा जब तक नए शो के हाउस में रहेंगे, तब तक वो कुछ दिनों के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई नहीं देंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda)

'राइज एंड फॉल' एक नया रिएलिटी शो है। इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह शो नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को कड़ी टक्कर देगा। इसे 'शार्क टैंक' फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं। 
 
'राइज एंड फॉल' में अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कुबरा सैत की एंट्री कंफर्म हो गई है।कहा जा रहा है कि अशनीर खुद शो की कास्टिंग और उसके रिजेक्शन पर नजर रख रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऐश्वर्या राय को मायके में बुलाते हैं इस क्यूट नाम से

ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: सलमान-विवेक को पीछे छोड़ अभिषेक ने जीता दिल, जानिए पूरी कहानी

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

SRK ने किया 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल' का आगाज, बोले- मैं कौन हूं, कौन नहीं… मायने नहीं रखता

प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की तस्वीर लीक करने पर मीडिया पोर्टल पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- किसी क्रिमनल से कम नहीं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख