Publish Date: Thu, 02 Jun 2022 (07:05 IST)
Updated Date: Wed, 01 Jun 2022 (18:35 IST)
कई कलाकार ऐसे होते हैं जो शादियों में नाचने या गाने के करोड़ों रुपये लेते हैं, लेकिन दूसरी ओर केके जैसे गायक भी हैं जिन्हें यह कभी नहीं रास आया।
एक इंटरव्यू में केके से पूछा गया था कि वे अन्य गायकों की तरह शादियों में क्यों नहीं गाते। तब केके ने कहा था कि उन्हें कई ऑफर्स आते हैं। करोड़ों रुपये का लालच दिया जाता है, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं है इसलिए वे नहीं गाते।
दरअसल केके प्राइवेट किस्म के इंसान थे। वे कैमरे के सामने भी आना पसंद नहीं करते थे। उनका मानना था कि गायक को दिखने की कोई जरूरत नहीं है। गायक के लिए सुनाई देना जरूरी है। उसका गाना ही अपना काम कर दिखाएगा। यही कारण था कि केके का चेहरा भी लोगों ने ज्यादा नहीं देखा था।
केके ने इसलिए कभी एक्टिंग करना भी पसंद नहीं किया। जहां एक ओर बॉलीवुड के कलाकार या गायक लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं केके जैसे कलाकार भी हैं जो चुपचाप अपना काम करना पसंद करते थे।