Hanuman Chalisa

कॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बी. अशोक कुमार ने की आत्महत्या

Webdunia
कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर बी. अशोक कुमार ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इस चौंकाने वाली खबर से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गई है। आत्महत्या का कारण कर्ज़ था। 
 
आत्महत्या के पहले उन्होंने अपने रिश्तेदार निर्देशक शशिकुमार के नाम दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें लिखा है कि उन्होंने 7 साल पहले एक फाइनेंसर अनबू चेजियायन से कर्ज लिया था जिसका ब्याज वे अब तक चुका रहे थे। फाइनेंसर ने उन्हें कई बार अपमानित और उन्हें परेशान किया था।  
 
नोट में लिखा गया है कि मुझे इस बात का पछतावा हो रहा है। वह आदमी पिछले सात सालों से लिए गए लोन के ब्याज पर भी ब्याज लगाने लगा। साथ ही वह पिछले छह महीनों से बुरा बर्ताव कर परेशान कर रहा था और धमकी दे रहा था। उसने गुंडों की मदद से मेरे घर में महिलाओं और बुजुर्गों का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। फाइनेंसर ने उन्हें डराने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत का भी हवाला दिया था।
 
नोट के आधार पर एम शशिकुमार ने फाइनेंसर अनबू चेजियायन के खिलाफ चेन्नई में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। फाइनेंसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख