दिलकश कृति सेनन का लाजवाब फैशन

Webdunia
कृति सेनन की हाल ही में कई फिल्में आई और सफल रही। कृति फिलहाल सिर्फ अपने किरदारों से ही नहीं बल्कि अपने फैशन ट्रेंड के लिए भी जानी जा रही हैं। उनकी फैशन ट्रेंड ने सभी को चौंका रखा है। वे हर इवेंट में अपनी ग्रेसफुल ड्रेसिंग के लिए जानी जाती हैं। अच्छी बात यह भी है कि उनकी प्यारी सी मुस्कान और बॉडी शेप पर हर तरह की ड्रेसेस अच्छी लगती है। इस सप्ताह ही कृति ने उनकी ड्रेस, लुक्स और चार्मनेस को लेकर तारीफें बटोरी हैं। 
 
हाल ही में कृति को द वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में देखा गया। वे इस इवेंट में अल्ट्रा ग्लैमर सेक्सी गाउन में नज़र आईं। सभी की नज़र उनके कलरफुल स्ट्रिप गाउन पर थी। गॉर्ज़ियस गाउन में कलरफुल स्ट्रिप्स, थाई-हाई कट, मिशो डिजाइन हर तरह से इस ड्रेस को परफेक्ट बना रही थी। उस पर उनकी स्मोकी आइज़ के साथ कम मेकअप कृति के लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। 
 
उसके बाद कृति ने इंडियन ड्रेस पहन कर भी अपनी खूबसूरती का सबूत दिया। सुकृति और दाकृती के डिज़ाइन किए इस ग्रीन कलर के गाउन पर कृति ने एथिनिक ज्वेलरी भी पहन रखी थी। साथ ही अपने बालों का जूड़ा बना कर उस पर गजरा लगाया। इस शानदार लुक में कृति वाकई भारतीय परिधानों को बढ़ावा देती नज़र आ रही है। 
 
कृति वाकई अपने फैशन से सभी का दिल जीत रही हैं। चाहे वैस्टर्न हो या इंडियन, दोनों ही ट्रैंड में वे बेहद दिलकश नज़र आती हैं। बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में वे एक्टिंग और उनकी मुस्कान के अलावा अब अपने फैशन से भी लड़कियों के लिए पहली पसंद बनती जा रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख