Salman Khan की कार पर AK-47 से हमला करने की थी साजिश, पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 4 लोगों को पकड़ा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 जून 2024 (12:56 IST)
Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। बीते दिनों सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को काफी कड़ी कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद से भी लॉरेंस गैंग लगातार उनपर हमले की योजना बना रहा है। 
 
हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान खान पर हमला करने की कोशिक को नाकाम किया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सलमान खान की कार पर पनवेल में हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। 

ALSO READ: सलमान नहीं, अनिल कपूर करेंगे Bigg Boss OTT 3 होस्ट, इस दिन से होगा शुरू
 
खबरों के अनुसर गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सलमान खान के फार्म हाउस और उनकी कई शूटिंग लोकेशन की रैकी की थी। इन्हें सलमान कान पर एके-47 और कई अन्य आधुनिक हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियो बरामद किए हैं। 
 
खबरों के अनुसार सलमान खान की गतिविधियों और आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लॉरेंस गैंग के सदस्यों ने सलमान खान का फैन बनकर उनके फार्महाउस के बाहर सुरक्षा गार्डों से दोस्ती कर ली थी। इसके अलावा, उन्होंने ने फार्महाउस के रास्ते में सड़क पर मौजूद गड्ढों की संख्या पर भी नोट कर ली थी, ताकि जब कार की स्पीड कम हो तब हमला किया जा सके। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेड बॉडीकॉन ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

सुजॉय घोष ने जमकर की कल्कि 2898 एडी की तारीफ, बोले- क्या राइड थी...

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया मुंबई पुलिस के लिए कमांडर करण सक्सेना की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन

रश्‍मिका मंदाना के हाथ लगा खजाना, धनुष की फिल्म कुबेर से एक्ट्रेस की पहली झलक आई सामने

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में परफॉर्म करेंगे जस्टिन बीबर, लेंगे इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More