लव सेक्स और धोखा 2 का BTS वीडियो आया सामने, सोफी चौधरी, मौनी रॉय, और तुषार कपूर ने खोले राज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (15:24 IST)
LSD 2 BTS Video: फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स दर्शकों को खुद से बांधे रखने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को एक बिलकुल असली और सच्ची दुनिया से रूबरू कराया है, जिसमें डिजिटल दुनिया में डूबे हुए युवाओं की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। 
 
अब मेकर्स ने एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें सेट की झलक देखी जा सकती है। वीडियो में सोफी चौधरी, मौनी रॉय, अनु मलिक और तुषार कपूर भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने के बस कुछ दिन पहले इस BTS वीडियो को शेयर किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

वीडियो में फिल्म में दिखाए जाने वाले शो 'ट्रुथ या नाच' के सेट पर सोफी चौधरी को देखा जा सकता है। जहां, जैसे ही लव सेक्स और धोखा के बारे में बात शुरू होती है, सोफी हमें तुषार कपूर के पास ले जाती हैं, और तब तुषार चैलेंज के रूप में 'नाच' को चुनते है और फिर कैमरे के सामने मजेदार डांस कर के दिखाते हैं।
 
आगे मौनी रॉय की तरफ होस्ट ने अपना रुख किया और उनसे उनके पहले किस और उनके लाइफ में मिले धोखे के बारे में पूछा। आखिर में वह अनु मलिक के पास गई और उनसे उनकी प्रेरणा और प्यार में कभी मिले धोखे के बारे में सवाल किया। सेट पर जिस तरह की मस्ती BTS वीडियो में देखा जा सकता है, इससे यह पक्का है कि फिल्म में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने मिलने वाला है।
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज ने साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया है, फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस ‍किया है। दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख