साउथ एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (11:28 IST)
actress Aparna Nair dead: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। वह तिरुवनंतपुरम में अपने आवास में फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर्णा के साथ घर में उनकी मां और बहन दोनों ही मौजूद थीं।
 
पुलिस ने बताया कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय अभिनेत्री अपर्णा नायर करमना के पास अपने आवास में अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं।
 
पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना निजी अस्पताल द्वारा मिली जहां उन्हें ले जाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें अस्पताल ने घटना की सूचना दी थी और इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के परिवार और रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए हैं। 
 
अपर्णा नायर ने चंदनमाझा, आत्मसखी, मैथिली वीन्दुम वरुम और देवस्पर्शम जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्होंने  मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय किया था। फिलहाल अभिनेत्री के मौत से फैंस और घरवालें काफी दुखी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख