#Metoo का असर: मामी फिल्म महोत्सव से बाहर हुई AIB, रजत कपूर की फिल्में

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (14:14 IST)
मुंबई। मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) ने सोमवार को घोषणा की कि मामी फिल्म महोत्सव के आयोजकों ने तय किया है कि वह AIB की फिल्म चिंटू का बर्थडे और रजत कपूर की फिल्म कड़ख को अपने शोकेस से हटाएगा। भारत में #Metoo अभियान के जोर पकड़ने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
 
 
मामी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर एक बयान में कहा गया कि हम एक एकेडमी (मामी) के तौर पर #Metoo अभियान का पुरजोर समर्थन करते हैं। हालिया घटनाओं को देखते हुए हमने अपनी श्रृंखला से इन फिल्मों- एआईबी की चिंटू का बर्थडे और रजत कपूर की कड़ख को हटाने का निर्णय किया है।
 
आयोजकों ने कहा कि वह फिल्म समारोह के आगामी संस्करण को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न एवं कदाचार से निपटने के रचनात्मक तरीके तलाशने का प्रयास करने के लिए समर्पित करेगा।
 
बयान में कहा गया है कि हम इस अवसर का उपयोग बातचीत के रास्ते खोलने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न एवं यौन दुर्व्यवहार रोकने का समाधान खोजने के तौर पर करेंगे। महोत्सव के इस संस्करण के साथ शुरू कर हम इस समस्या से निपटने के सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके खोजने के लिए पूरे फिल्म समुदाय को एकजुट करना चाहेंगे।
 
लेखक-कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, गुरसिमरन खंबा पर सीधे तौर पर यौन दुव्यर्वहार के आरोप हैं, जबकि तन्मय उनके (आरोपियों के) खिलाफ कदम ना उठाने को लेकर निशाने पर हैं। वहीं आंखो देखी जैसी फिल्म के लिए पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता एवं निदेशक रजत कपूर पर एक महिला पत्रकार ने अशिष्ट और गैर-पेशेवर रवैये का आरोप लगाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख