सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहीं मंदाकिनी, बेटे संग आएंगी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (14:51 IST)
राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातोंरात स्टार बनने वाली मंदाकिनी एक बार फिर म्यूजिक वीडियो से स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। मंदाकिनी लगभग 26 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। मंदाकिनी जल्द ही 'मां ओ मां' नाम के गाने में नजर आने वाली हैं।

 
इस गाने में मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी देखा जाएगा। मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट 'मां और मा' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, 'मंदाकिनी वापस आ गई।' 
 
म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में मंदाकिनी को उनके बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ देखा जा सकता है। मंदाकिनी ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'बने रहिए! जल्द आ रहा है। 
 
एक अन्य पोस्टर साझा करते हुए मंदाकिनी ने लिखा है, पोस्टर पर अपना फीडबैक कमेंट दीजिए। जानना पसंद करूंगी। मंदाकिनी ने अपने कमबैक के बारे में बताया, मैं डायरेक्टर सजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। लेकिन आखिर हम साथ काम कर रहे हैं। 'मां ओ मां' एक बेहद खूबसूरत गाना है और मुझे तुरंत इससे प्यार हो गया। इस गाने का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि मेरा बेटा इसमें लीड रोल निभा रहा है।
 
मंदाकिनी को आखिरी बार साल 1996 में फिल्म 'जोरदार' में देखा गया था। करीब 2 दशक बाद मंदाकिनी शोबिज में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। मंदाकिनी के गाने का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साटेड हो गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

70 साल के कमल हसन ने 29 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया लिपलॉक, जानिए कौन हैं अभिरामी?

14 घंटे तक चली थीं दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, अब आईसीयू से रूम में हुईं शिफ्ट, पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट

हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत, महंगे बजट की होने के कारण लंबे समय तक करना होगा अच्छा प्रदर्शन

दीपिका पादुकोण के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में आएंगी नजर

फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर पर किया चाकू से हमला, सैलरी को लेकर हुआ था विवाद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख