Hanuman Chalisa

जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर सवाल पूछती थीं मंदिरा बेदी, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (14:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी मनोरंजन जगत में काफी समय से सक्रिय हैं। मंदिरा बेदी स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए भी मशहूर रही हैं। मंदिरा ने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है। उन्होंने 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी।

 
हाल ही में मंदिरा बेदी ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने क्रिकेट जगत को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। मंदिरा बेदी ने 19 साल बाद क्रिकेटर्स पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया है। मंदिरा ने बताया कि कैसे जब वे क्रिकेट टुर्नामेंट्स होस्ट करती थीं तो उन्हें क्रिकेटर्स पसंद नहीं करते थे।
 
एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा बेदी ने कहा, जब मैं होस्ट की भूमिका में आई तो मुझे अधिकतर लोगों ने पसंद नहीं किया। ना तो जो लोग पैनल में बैठते थे उन्होंने और ना ही क्रिकेटर्स ने मुझे सपोर्ट किया। साड़ी पहन कर क्रिकेट के बारे में बात करना शायद किसी के लिए उस दौर में हजम कर पाना मुश्किल था। कोई भी उनकी मदद तक नहीं करता था।
 
मंदिरा ने कहा, जब वह क्रिकेटर्स से सवाल पूछती थीं तो लोगों को लगता था कि वे बिना सवाल का मतलब जाने ही उसे पूछ रही हैं। लोगों की धारणा ही ऐसी थी। मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे। ऐसा सोचते थे जैसे वह क्या पूछ रही है। खिलाड़ी जो भी जवाब देते वह मेरे सवाल से जुड़ा हुआ ही नहीं होता था।
 
उन्होंने कहा, यह अनुभव मेरे लिए काफी डरावना था। मेरा आत्मविश्वास डगमगा चुका था। लेकिन, ब्रॉडकास्टर्स ने मुझे हिम्मत बंधाई और कहा कि आपको 150-200 महिलाओं में से चुना गया है। आप बेस्ट हैं। खुद पर भरोसा रखिए।
 
बता दें कि साल 2003 वर्ल्ड कप में मंदिरा बेदी ने एंकरिंग की थी। मंदिरा बेदी ने तब खेल में ग्लैमर का तड़का लगाया था। जिसे खूब पसंद किया जाता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख