dipawali

मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी रिलीज

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (10:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपनी थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इसके अलावा इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हो सकती हैं। अब मनोज की आगामी फिल्म 'साइलेंस ...कैन यू हियर इट?' को लेकर जानकारी सामने आई है।

 
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर 26 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज, अभिनेत्री प्राची देसाई के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के रिलीज से संबंधित जानकारी साझा की है। 
 
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'जब हर कोई सच्चाई छिपा रहा है, तो मौन होने के बावजूद न्याय मिलेगा। एक मर्डर मिस्ट्री के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंत तक उलझाए रखेगी। फिल्म 'साइलेंस' का प्रसारण 26 मार्च को ZEE5 पर किया जाएगा।'
 
मनोज के पोस्ट से स्पष्ट है कि यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह फिल्म एक महिला के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बारे में है। इस फिल्म में प्राची देसाई अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
 
वहीं, इस फिल्म में अर्जुन माथुर, साहिल वैद, वकार, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अबान भरुचा दिओहंस कर रही हैं। इस फिल्म में एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की कहानी को फिल्माया जाएगा। महिला के घर छोड़ने के बाद वह लापता हो जाती हैं। इसके बाद महिला को खोजने पर उसकी लाश मिलती है।
 
मनोज बाजपेयी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें फिल्म 'डायल 100' में देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में दिख सकती हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन 2' को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। यह वेब सीरीज फरवरी में ही रिलीज होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इंडियन आइडल 16 : जानें किस पल ने किया श्रेया घोषाल को इमोशनल

हक का पहला गाना 'कुबूल' रिलीज, इमरान हाशमी और यामी गौतम की केमिस्ट्री ने जीता दिल

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

'थामा' बनी आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बोले- अविश्वसनीय अहसास

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में होगी विल स्मिथ की धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख