rashifal-2026

राज कुंद्रा के सपोर्ट में आए मीका सिंह, बोले- वह अच्छे इंसान हैं, कोर्ट तय करेगा क्या है सच

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (12:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने के अलावा एप पर अपलोड करने का भी आरोप है। राज कुंद्रा का नाम इस मामले में सामने आने के बाद कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 
इस मामले पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। मीका ने बताया कि उन्होंने राज कुंद्रा का एक एप देखा है। खबरों के अनुसार मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं इस केस में आगे क्या होगा। जो भी होगा अच्छा होगा, मुझे इतना नॉलेज नहीं है उनके एप के बार में। 
 
उन्होंने कहा, मैंने एक एप देखी थी, वो सिंपल एप थी। ज्यादा कुछ नहीं था उसके अंदर तो अच्छे की उम्मीद करें। मेरी समझ से राज कुंद्रा अच्छे इंसान हैं। अब देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है जो कोर्ट ही बता सकता है।
 
गौरतलब है कि कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि राज ने अपने एक रिश्तेदार के साथ यूके बेस्ड कंपनी बनाई थी और ये कंपनी ही पोर्न फिल्मों के लिए एजेंट्स को कॉन्ट्रैक्ट देती है। फि‍ल्‍मों को ईमेल के जरिये विदेश भेजा जाता था और इसके बाद इन फि‍ल्‍मों को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई, 8 दिन में किया इतना कलेक्शन

25 साल से बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान, बिजी शेड्यूल के पीछे का दर्द किया बयां!

सशक्त अभिनय से स्मिता पाटिल ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

2025 में इन अभिनेताओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से मचाया धमाल

ईयर एंडर 2025: क्रेजी में सोहम शाह से लेकर होमबाउंड में विशाल जेठवा तक, यह रहीं साल की सबसे कम आंकी गई बेहतरीन परफॉर्मेंस

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख