मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (13:27 IST)
Harnaaz Kaur Sandhu's father passes away: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हरनाज के पिता प्रीतम सिंह संधू का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रीतम सिंह संधू का निधन अपने आवास पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सोने के बाद वह सुबह नहीं उठे।
 
खबरों के अनुसार प्रीतम सिंह संधू रात को खाना खाने के बाद रोज की तरह अपने बेड पर सोने चले गए थे, लेकिन सुबह उनकी आंख ही नहीं खुली। प्रीतम को उनकी पत्नी ने जब बिस्तर पर बेसुध पाया तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। 
 
डॉक्टर ने संधू परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रीतम सिंह की देर रात को हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गई, उनकी पत्नी सरकारी डॉक्टर हैं। बेटी हरनाज कौर संधू और बेटा हरनूर संधू मुंबई में थे। पिता के निधन की खबर सुनकर हरनाज अपने घर लॉट आई हैं। 
 
बता दें कि 2021 में बेटी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स चुने जाने पर वह बेहद खुश थे। मिस यूनिवर्स चुने जाने के बाद जब हरनाज कौर अपने घर खरड़ लौटी थीं तब पिता प्रीतम सिंह उन्हें एयरपोर्ट से अपने घर तक खुद कार में खड़े होकर लाए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कल्कि 2898 एडी ने हासिल की एक और उपलब्धि, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रदर्शित

मौनी रॉय के पिता चाहते थे उनकी बेटी बने भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा

लता मंगेशकर के बारे में कुछ रोचक बातें : जन्म के समय नाम था हेमा

भंसाली प्रोडक्शन ने लव एंड वॉर के लीड एक्टर रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

हैरी पॉटर की प्रोफेसर डेम मैगी स्मिथ का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख