Dharma Sangrah

मोहन कपूर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, वह बोले- मैं जिंदा हूं

Webdunia
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (12:45 IST)
समान नाम के कारण कितनी गलतफहमियां पैदा होती हैं, ये अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं, लेकिन एक्टर मोहन कपूर के साथ यह हकीकत में हुआ और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे डाली। आखिर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं ठीक और जिंदा हूं। 
 
हुआ दरअसल यूं कि 5 फरवरी को टीवी एक्टर मोहन कपूर का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। लोग इसे दूसरा मोहन कपूर समझ बैठे और कुछ ने फोटो भी डाल दिया। 
इसके बाद मोहन कपूर को लोग श्रद्धांजलि देने लगे। कुछ लोग तो शोक जताने उनके घर भी पहुंच गए। मोहन कपूर को माजरा समझ में नहीं आया। जब असली बात सामने आई तो उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। 
 
मोहन कपूर ने ट्वीट किया- मैं सुरक्षित और ठीक हूं। जिस व्यक्ति का निधन हुआ है, उनका और मेरा नाम समान है। उनके निधन पर मैं दु:ख व्यक्त करता हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 
 
जिस मोहन कपूर नामक एक्टर का कार एक्सीडेंट में निधन हुआ, उनकी गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल होकर पेड़ से जा टकराई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख