पासपोर्ट घर भूल एयरपोर्ट पहुंचीं मौनी रॉय, नहीं मिली अंदर एंट्री

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (12:24 IST)
mouni roy forgets her passport: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि कभी-कभी मौनी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में मौनी रॉय को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर मौनी काफी परेशान नजर आ रही थीं।
 
दरअसल, एयरपोर्ट के एंट्रेस पर पहुंचकर मौनी को याद आया कि वह अपना पासपोर्ट घर ही भूल आई हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपना बैग खंगालते और फोन कॉल करते हुए दिख रही हैं। मौनी पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं, 'हो गया… पासपोर्ट भूल गई।' 
 
जब मौनी को एयरपोर्ट के अंदर एंट्री नहीं मिलती है तो वह वापस घर लौटने के लिए अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने मौनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'भारी बेइज्जती, सोची होंगी हीरोइन हूं चली जाऊंगी।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या करें दीदी पैपराजी को कॉल करने के चक्कर में पासपोर्ट भूल गईं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नागिन हो किस बात का डर है।' 
 
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। अब वह 'द वर्जिन ट्री' और 'मोगुल' में दिखेंगी। मौनी ने हाल ही में मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी ओपन किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

44 साल की उम्र में भी अपने से छोटी एक्ट्रेसेस से ज्यादा हॉट नजर आती हैं श्वेता तिवारी, देखिए तस्वीरें

रात 12 बजे बेडरूम में घुसने की कोशिश करता का एक्टर, मल्लिका शेरावत ने किया शॉकिंग खुलासा

सोनी लिव की एंथोलॉजी जिंदगीनामा का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखेंगी जागरूकता, उम्मीद, बदलाव और ताकत की छह कहानियां

सनी देओल ने बॉर्डर 2 में किया अहान शेट्टी का स्वागत, बोले- बटालियन में स्वागत हैं...

श्रद्धा कपूर का स्त्री शक्ति का जश्न, फैंस को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख