9 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं मौनी रॉय, बताया अब कैसी है हेल्थ

WD Entertainment Desk
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (17:03 IST)
mouni roy hospitalized: एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मौनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ अपने डेली रूटीन की जानकारी भी शेयर करती हैं। हाल ही में मौनी ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
 
मौनी रॉय ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप चढ़ी हुई है। मौनी अपने पति सूरज संग कार में दिख रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी कमजोर दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ मौनी ने लिखा, अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक की किसी भी चीज से कहीं ज्यादा गहरी शांति से अभिभूत हूं। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर चीज से ऊपर एक खुशहाल स्वस्थ जीवन। मैं अपने करीबी और बहुत प्यारे दोस्तों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने इस समय में मेरी देखभाल की, मुझे ढेर सारा प्यार भेजा आई लव यू गाइज। सूरज नांबियार तुम्हारे जैसा कोई नहीं है, मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी। ओम नम:शिवाय।
 
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। हाल ही में मौनी ने मुंबई में 'बदमाश' नाम का रेस्टोरेंट ओपन किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख