मुंबई सागा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (13:40 IST)
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'मुंबई सागा' के रिलीज होने के पहले बॉलीवुड के कुछ तथाकथित पंडित और अपने आपको ट्रेड विशेषज्ञ समझने वाले कह रहे थे कि यह 'मास' की फिल्म है। मास यानी कि आम आदमी जो मसाला फिल्में पसंद करता है। इस लिहाज से इन्हें ट्रेलर देख लग रहा था कि यह फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और छोटे शहरों में दर्शकों की भीड़ खींच लेगी, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। 
 
संजय गुप्ता निर्देशित 'मुंबई सागा' ने पहले दिन महज 2.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मल्टीप्लेक्स तो छोड़िए, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में भी फिल्म को दर्शक कम मिले। आलम तो यह है कि मुंबई सागा के कलेक्शन सिंगल स्क्रीन में 'रूही' से भी कम रहे जो कि मल्टीप्लेक्स की फिल्म मानी जा रही थी। पहले दिन के प्रदर्शन से यह बात साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई उत्सुकता नहीं है। 

ALSO READ: मुंबई सागा :‍ फिल्म समीक्षा
निश्चित रूप से कोविड-19 के कारण फिल्म के कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित रहे हैं, लेकिन यह बात भी सही है कि कोविड-19 महामारी नहीं भी होती तो भी फिल्म को डूबने से बचाना मुश्किल था। यह एक आउटडेटेट मूवी है जिसमें आज के दौर की फिल्में/वेबसीरिज पसंद करने वालों के लिए कुछ भी नहीं है। शनिवार और रविवार से बॉलीवुड को उम्मीद है लेकिन लग नहीं रहा है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा।
 
संदीप और पिंकी फरार भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म के हाल तो बेहद बुरे हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में पहले शो से ही नाकाम रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

राशि खन्ना के 6 सबसे यादगार किरदार: एक्ट्रेस की वर्सेटिलिटी की एक शानदार झलक

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख