नेपाल हिंसा-आगजनी पर छलका मनीषा कोइरला का दर्द, खून से सने जूते की तस्वीर शेयर कर कही यह बात

WD Entertainment Desk
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (12:22 IST)
नेपाल में सोशल मीडिया साइट्स पर लगे बैन के बाद उठी विरोध की लहर ने पूरे देश को जला दिया है। जेन-जी प्रदर्शन में कई नेताओं के आवासों में आग लगा दी गई है। इतना ही नहीं नेपाल का संसद और राष्ट्रपति भवन भी आगे के हवाले कर दिया गया। 
 
जेन-जी के इस हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। नेपाल में चल रही हिंसा पर दुनियाभर के सेलेब्स रिएक्शन कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी नेपाल के हालात पर रिएक्शन‍ दिया है। मनीषा कोइराला मुल रूप से नेपाल की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Manisha Koirala (@m_koirala) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने खून से लथपत जूते की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा, आज नेपाल के लिए एक काला दिन है। जब जनता की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।
 
इससे पहले मनीषा कोइराला ने नेपाल सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था। सोमवार को काठमांडू में संसद के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की थी। इसमें 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए। इसके बाद इस जेन-जी आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। 
 
बता दें कि मनीषा कोइराला नेपाल की रहने वाली हैं। उनके दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके पिता प्रकाश कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: वरुण–जान्हवी की रोमकॉम बुरी तरह फ्लॉप, जानें क्यों स्किप करें

कौन हैं द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की एक्ट्रेस सहर बंबा, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचाती हैं तहलका

जब अपने रंग की वजह से हिना खान को झेलना पड़ा था रिजेक्शन

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, इतनी हुई किंग खान की नेटवर्थ

कांतारा: चैप्टर 1 से रुक्मिणी वसंत की दमदार एंट्री, बोलीं- यह फिल्म मेरे लिए गर्व और शक्ति का प्रतीक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख