फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे पंकज त्रिपाठी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (11:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। 
 
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पंकज त्रिपाठी कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि एक्टिंग में आने से पहले वह क्या काम करते थे। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले पंडिताई करते थे। खास बात ये है कि ये पंडिताई वह सिर्फ पहलवानों के लिए करते थे।
 
पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह बहुत ही कम कर्मकाण्ड की गतिविधि में शामिल हुए। एक बार वह बुजुर्ग महिला के घर गए। जिनके 6 दामाद थे। ये सभी सिनेमाघर में काम किया करते थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ करवाई। पूजा करवाने के बाद वह घर जाने लगे तो दक्षिणा की बात की। उस दरम्यान पंकज की उम्र महज 14 साल थी और वह 10वीं क्लास में पढ़ते थे।
 
पंकज ने बताया कि पूजा करवाने वाले लंबे-चौड़े पहलवान थे। उन्होंने पूछा कि आपको दक्षिणा में क्या दें, आप तो नौजवान हैं। हम लोग गोपालगंज के तीन अलग-अलग सिनेमाघर के दरबान हैं। आप कभी फिल्म देखने आइए, आपके लिए टिकट फ्री। इसके बाद पंकज त्रिपाठी सिनेमाघर में जाने लगे और उनका रुझान फिल्मों की तरफ हो गया।
 
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें स्त्री, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बरेली की बर्फी, न्यूटन, मसान, फुकरे, निल बट्टे सन्नाटा, लुका छुपी, स्त्री 2 आदि शामिल हैं। हाल ही में वह मल्टीस्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं महिमा चौधरी का असली नाम, सुभाष घई के अंधविश्वास के चलते लिया था फैसला

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का हुआ ऐलान, फिल्म में दिखेगी शौर्य, सम्मान और किस्मत की दास्तान

नानी स्टारर द पैराडाइज के लिए 5 महीने में तैयार हुआ विशाल स्लम सेट, दो और बड़े सेटअप पर चल रहा काम

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक पर आरोप लगाने पर नेहल चुडासमा की हुई खूब आलोचना, टीम को देना पड़ी सफाई

करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख