Biodata Maker

हेरा फेरी 3 से बाहर हुए बाबूराव, परेश रावल में बीच में छोड़ी फिल्म

WD Entertainment Desk
शनिवार, 17 मई 2025 (12:50 IST)
प्रियदर्शन की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की दोनों फिल्में सुपरहिट रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। फैंस 'हेरा फेरी 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं।  
 
इसी बीच 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस को शॉक लग सकता है। बताया जा रहा है कि बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म बीच में ही छोड़ दी है। इस बात की पुष्टि खुद एक्टर ने की है। 
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने 'हेरा फेरी' के तीसरे भाग से हाथ पीछे खींच लिए हैं। परेश रावल अब अपने फेमस किरदार बाबूराव के साथ दर्शकों का मनोरंजन नहीं करते दिखाई देंगे। परेश रावल के फिल्म से बाहर होने का कारण मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेज बताया जा रहा है। परेश रावल ने कहा, 'हां, ये सच है। मैं अब हेरा फेरी 3 में काम नहीं करूंगा।' 
 
बता दें कि पहले अक्षय कुमार भी 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं थे। कहा जा रहा था कि अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन फिल्म में नजर आएंगे। इसके बाद फैंस काफी निराश थे। हालांकि बाद में परेश रावल ने कहा था कि अक्षय 'हेरा फेरी' की आत्मा हैं और उनके बिना ये फिल्म नहीं बनेगी। 
 
वहीं अब खुद परेश रावल इस फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं। हालांकि इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि परेश रावल वापस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख