Hanuman Chalisa

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक होगी 38 देशों में रिलीज

Webdunia
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में विवेक ओबेरॉय मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 38 देशों में रिलीज की जाएगी। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं।


इस फिल्‍म में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के शुरुआती सफर से उनके भारत के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी बायॉपिक लंबे वक्‍त से काफी चर्चा में है। फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स और डिस्‍ट्र‍िब्‍यूटर्स में से एक आनंद पंडित ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी को लेकर न सिर्फ भारतीयों में बल्‍कि दुनियाभर के सिनेमालवर्स को काफी इंट्रेस्‍ट है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि फिल्‍म को न सिर्फ भारत में बल्‍कि कम से कम 38 देशों में रिलीज करेंगे। भारत में फिल्‍म 1700 स्क्रीन पर रिलीज होगी और हमने ओवरसीज में इसे करीब 600 स्‍क्रीन पर रिलीज करने की प्‍लानिंग की है। फिल्‍म हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
 
आनंद पंडित ने कहा, जो लोग फिल्‍म पर सवाल उठा रहे हैं और इस पर बैन की मांग कर रहे हैं, ये वे लोग हैं जिन्‍होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को विफल करने की कोशिश की है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के अलावा मनोज जोशी, बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, राजेंद्र गुप्ता जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘मैं अकेला नहीं हूं...’ सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘Lonely’ पोस्ट पर मचा बवाल तो मां सलमा खान ने पूछा- क्या हुआ बेटा?

चांद मेरा दिल: प्यार में पागलपन की सारी हदें पार, अनन्या और लक्ष्य का इंटेंस रोमांस

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख