rashifal-2026

आर्यन खान ने भीड़ के बीच कर दी ऐसी अश्लील हरकत, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (16:16 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आर्यन खान ने हाल ही में वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। आर्यन की इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आर्यन का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पहले उनका नाम ड्रग्स केस में आया था। इसके बाद अपनी सीरीज के एक सीन को लेकर भी काफी विवाद हो गया था। 
 
वहीं अब आर्यन खान एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पब में अपनी मिडल फिंगर दिखाते हुए अश्लील इशारा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही बेंगलुरु के एक वकील ने उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
 
वकील ओवैज हुसैन एस ने अपनी शिकायत में कहा, इस घटना के दौरान वहां कई महिलाएं थीं। आर्यन का यह व्यवहार मर्यादा के बाहर का है। इस प्रकार का अश्लील इशारा सार्वजनिक शिष्टाचार और मर्यादाओं का उल्लंघन करता है। उन्होंने बेंगलुरु पुलिस महानिदेशक, सिटी कमिश्नर, डीसीपी और संबंधित थाना को FIR दर्ज करने को भी कहा है।
 
खबरों के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उस पब का दौरा किया और आर्यन खान के एक कथित वीडियो के संबंध में उसके मैनेजर से पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर मिडिल फिंगर दिखाई गई है। 
 
पुलिस ने कहा कि वो क्लब परिसर की सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 173B के अंतर्गत है, जो सार्वजनिक आपत्तिजनक हरकतों से जुड़ा होता है। अगर आरोप सही हुए, तो अभद्रता या सार्वजनिक अश्लीलता की धारा लागू की जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg boss 19 की चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं आए शाहरुख खान? एक्टर ने बताई वजह

दीपिका पादुकोण ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू, रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार

कुनिका सदानंद ने बताया था लेस्बियन, 'बिग बॉस 19' से आउट होने के बाद मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी

सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक संग शादी के बंधन में बंधीं सारा खान, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख