'पोन्नियिन सेलवन' से सामने आया ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक, निभाएंगी रानी नंदिनी की भूमिका

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (12:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वहीं अब इस फिल्म से ऐश्वर्या का लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में वह पझुवूर की रानी नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। 

 
सामने आए फिल्म के पोस्टर में ऐश्वर्या की खूबसूरती देख हर कोई दंग रह गया है। वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। पोस्टर में ऐश्वर्या राय ऑरेंज सिल्क साड़ी, नेकपीस, झुमका, मांगटीका में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। 
 
फिल्म के निर्माताओं ने ऐश्वर्या के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा होता है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! पोन्नियिन सेलवन: भाग एक तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में नजर आएंगी। वह मंदाकिनी देवी के किरदार में भी दिखेंगी। फिल्म में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आमिर खान की जो जीता वही सिकंदर को हुए 32 साल, आज भी दर्शकों की बनी हुई है पसंद

राशि खन्ना के 6 सबसे यादगार किरदार: एक्ट्रेस की वर्सेटिलिटी की एक शानदार झलक

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख