Hanuman Chalisa

'बाहुबली' प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर बड़ा खुलासा

Webdunia
बाहुबली सीरिज़ ने जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है उसकी वजह फिल्म की कहानी, ग्राफिक्स के अलावा स्टारकास्ट भी हैं। फिल्म के कपल प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता, जो आसान काम नहीं था। उनकी फिल्मों में कैमिस्ट्री लाजवाब थी। इसके बाद से उनके ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री के बारे में भी चर्चाएं होने लगी। 
 
दर्शक और फैंस अनुष्का और प्रभास की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। उनके ऑनस्क्रीन रोमांस ने काफी नज़रों को अपनी तरफ घुमाया है। हालांकि दोनों ने कभी इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन यह किसी से छुपा भी नहीं है। फैंस भी यह चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर लें। इस बारे में दोनों ने लगातार मीडिया को मना किया है कि ऐसा कोई प्लान अब तक नहीं है। 
 
पिछले कई दिनों से दोनों के रिलेशनशिप के अगले लेवल पर जाने की चर्चा चल रही है और यह है शादी। हालांकि दोनों ने अब तक ऐसी कोई हिंट मीडिया या फैंस को नहीं दी है। और ना ही अपने रिश्ते के बारे में कभी बात की है। अब खबर आई है कि अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में सभी अफवाहों को खत्म कर दिया। अनुष्का ने साफ तौर पर कहा है कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। 
 
अनुष्का ने अब इस बारे में चुप रहना सही नहीं समझा। अनुष्का ने कहा कि उन्हें सेटल होने की अभी कोई जल्दी नहीं है। वहीं अनुष्का का साथ देते हुए प्रभास भी बयान देते हुए कहा कि उनका भी शादी का कोई मन नहीं है। साथ ही यह उनका निजी मामला है और वे इस बारे में किसी को कोई सफाई नहीं देना चाहते। उन्होंने अपने फैंस के लिए कहा कि वे जब भी शादी की प्लानिंग करेंगे वे उन्हें ज़रुर बताएंगे। 
 
प्रभास फिलहाल फिल्म 'साहो' कर रहे हैं जो कि हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को सुजीत निर्देशित कर रहे हैं। इसमें नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में  हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति

Bigg Boss 17 फेम सोनिया बंसल का Cannes डेब्यू, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरा जलवा

Don 3 Controversy: क्या रणवीर सिंह पर गिरेगी गाज? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE सुनाएगा फैसला

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लेकर आ रहे हैं भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'समुक'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख