Hanuman Chalisa

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास का महाशिवरात्रि से है स्पेशल कनेक्शन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (11:35 IST)
बहुत कम ही फिल्में ऐसी होती हैं, जिनके कुछ सीन्स दर्शकों के दिलों को इस कदर छू लेते है कि दर्शक चाह कर भी उन सीन्स को अपने दिल और दिमाग से नहीं निकाल पाते हैं। ऐसा ही एक सीक्वेंस फिल्म बाहुबली के लिए शूट किया गया था, जहां सुपरस्टार प्रभास पवित्र शिवलिंग को अपने कंधों पर उठाकर एक बहते झरने के नीचे रख देते हैं। दुनिया भर के दर्शकों के मन में बसे इस राजसी सीक्वेंस को कौन भूल सकता है भला। 
ऐसे में आज महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर, हम उस खास सीक्वेंस को एक बार फिर से ताजा कर रहें है कि कैसे प्रभास ने अपने चेहरे की मुस्कान के साथ भगवान शिव के प्रतीक को अपने कंधों पर उठा लिया था। बाहुबली और बाहुबली: द कन्क्लूजन, दोनों ने वैश्विक चार्ट पर इतिहास रचा और प्रभास के कद को एक अखिल भारतीय सुपरस्टार के रूप में और उंचा कर दिया। 
इसके बाद फिल्म बाहुबली 2 में प्रभास को शिव लिंग के चारों ओर पवित्र राख के साथ दिखाया गया। इस तरह से सुपरस्टार प्रभास ने बाहुबली फ्रैंचाइज़ी का एक और आइकॉनिक सीन अपने नाम कर लिया। दोनों ही फिल्मों में शिवलिंग के साथ किए गए सीन्स अखिल भारतीय सुपरस्टार प्रभास के साथ ऐसे जुड़े कि उनकी पहचान बनकर सामने आए और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे।

सम्बंधित जानकारी

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख