रिलीज हुआ साहो का पहला गाना 'साइको सैयां', दिखी प्रभास और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री

Webdunia
साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' अपनी घोषणा के साथ ही चर्चा में है। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद पहला गाना 'साइको सैयां' रिलीज हो गया है।
खास बात यह है कि प्रभास और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया ये गाना 3 भाषाओं में रिलीज हुआ है। ये गाना हिंदी, तेलूगु और तमिल में रिलीज हुआ है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। 
 
प्रभास और श्रद्धा कपूर इससे पहले फिल्म के ट्रेलर में एक्शन अवतार में नजर आए थे, जहां दोनों ने एक्शन की विभिन्न शैली से रूबरू करवाते हुए, अपने एक्शन-पैक अवतार के साथ हर किसी का दिल जीत लिया। अब इस गाने में दोनों अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ पार्टी नंबर पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। गाने में डांसिंग दिवा श्रद्धा कपूर के साथ प्रभास अपने डांसिंग मूव्स के साथ दर्शकों का दिल जीत रहे है।
 
'साइको सैयां' में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आ रही है। ब्लैक रंग के कॉस्ट्यूम में दोनों ने अपनी सुपरहिट केमिस्ट्री के साथ सभी को थिरकने के लिए एक पार्टी नंबर दे दिया है।
 
साल की प्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'साहो' में सुपरस्टार प्रभास अपना एक्शन अवतार दिखाते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेताल बनकर छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवजोत सिंह सिद्धू की अजब-गजब शायरियों की दीवानी हुईं मलाइका, लिखेंगी किताब!

राहुल मिश्रा के स्प्रिंग/समर 2026 डेब्यू में नोरा फतेही ने ज़बरदस्त ग्लोबल ग्लैमर का तड़का लगाया, टिकी सबकी निगाहें

Bigg boss 19 : घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, सोशल मीडिया पर हैं लाखों की फैन फॉलोइंग

रूमानी फिल्मों के जरिए यश चोपड़ा ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख