दबंग 3 में 'मुन्ना बदनाम' गाने पर सलमान खान के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे प्रभुदेवा

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (11:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दंबग 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी कई बातें भी सामने आ रही है। काफी समय से चर्चा थी की फिल्म के गाने 'मुन्ना बदनाम' में सलमान खान और वरीना हुसैन ही ठुमके लगाते नजर आने वाले हैं।

ALSO READ: रवीना टंडन बोलीं- 90 के दशक में सोशल मीडिया रहता तो कई लोग होते एक्सपोज
 
लेकिन अब खबर आ रही है कि इस गाने में फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा भी सलमान खान के साथ नाचते नजर आएंगे। गाना शूट करने के समय इस बात का कोई प्लान नहीं था लेकिन सलमान खान ये चाहते थे कि ऐसा हो। 
 
इससे पहले फिल्म वांटेड में भी प्रभुदेवा सलमान खान के साथ 'मेरा ही जलवा' गाने पर डांस करते नजर आए थे। तब भी और अब भी प्रभुदेवा सलमान खान के कहने पर गाने में शामिल होने को राजी हुए हैं। सॉन्ग के विडियो में दोनों ब्लैक जैकेट में दिखाई देंगे। इस गाने की कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है।
 
सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी दबंग की पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट हुई थीं। दबंग 3 इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सई मंजरेकर और किच्चा सुदीप मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख