'मॉडर्न लव मुंबई' का ऑफिशियल टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' हुआ रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2022 (15:57 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' अपने सभी जटिल और सुंदर रूपों में प्यार का पता लगाने के लिए तैयार है। 13 मई को लॉन्च होने वाली यह सीरीज प्रेम कहानियों का एक नया वर्जन है जो रियल ह्यूमन कनेक्शन के सच्चे सामयिक उपाख्यानों को पेश करती है।

 
प्राइम वीडियो ने 'मॉडर्न लव मुंबई' के आधिकारिक टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' से पर्दा उठा दिया है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया और कंपोज किया हैं। यह एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए प्यार के सभी पलों के बैकग्राउंड स्कोर को दिखाते हुए, हम पूरे एल्बम को एंथोलॉजी के रूप में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
 
मॉडर्न लव मुंबई कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है। यह प्यार को उसके सभी पेचीदा और सुंदर पक्ष के साथ-साथ लोगों के रिश्तो पर इसके प्रभावों पर रोशनी डालती है। 
 
बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है। हिंदी सिनेमा के छह सबसे प्रोलीफिक दिमाग- विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती यह 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के विभिन्न बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्ट शेप मिनी ड्रेस पहनकर दिशा पाटनी ने दिखाई सि‍जलिंग अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

सौतेली बेटी दीया मिर्जा को नहीं कहती मां, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे उससे अपेक्षा नहीं...

क्या सुचित्रा पिल्लई ने चुराया था प्रीति जिंटा का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

दिग्गज मराठी कलाकार सतीश जोशी का निधन, स्टेज पर ली अंतिम सांस

सनी लियोन ने पॉकेट मनी के लिए बेचा था नींबू पानी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख