Dharma Sangrah

खुशखबरी: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कर ली 'सगाई', यहां पढ़ें पूरी खबर

Webdunia
आखिरकार खुशखबरी मिल ही गई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास ने सगाई कर ली है। इससे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह खुशी का माहौल है। इसकी जानकारी हाल ही में आई है। हालांकि अली अब्बास ज़फर के ट्वीट से लग ही रहा था कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते में आगे बढ़ गए हैं। 
 
प्रियंका और निक के साथ होने की खबरें तब से बनी हुई थी जब से वे हॉलीवुड से लौटी थी। दोनों अक्सर साथ में देखें जाते थे। उन्होंने पब्लिकली साथ रहने का फैसला किया लेकिन कभी इसपर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन लगता है दोनों को ही ऐसे साथ रहना गवारा नहीं था। इसलिए दोनों ने सगाई कर ली। और यह हुआ है प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर। यहां किया प्रपोज़- 

प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को 36वां जन्मदिन था। इसकी प्लानिंग पहले से ही निक ने कर रखी थी और दोनों ने यह वक्त लंदन में एक-दूसरे के साथ बिताया। इसी बीच दोनों ने सगाई की। प्रियंका और निक ने लंदन में बहुत एंजॉय किया और आखिरकार सगाई कर ली। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल पोस्ट उन्होंने अब तक नहीं डाली। इसलिए फैंस को उनकी साथ में ऑफिशियल अनाउंसमेंट पोस्ट का इंतज़ार है। मिलकर खरीदी डायमंड रिंग- 
प्रियंका और निक पिछले सप्ताह ही लंदन के टिफनी स्टोर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक डायमंड रिंग पसंद की थी। यह खूबसूरत रिंग ही प्रियंका की सगाई की रिंग है। दोनों दो महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार से भी मिल लिए। बॉलीवुड और हॉलीवुड में दोनों ने खबरें और कैमरा अपनी तरफ घुमा रखे थे। ऐसे में फाइनली दोनों का साथ होना फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 11 वर्ष का अंतर, लेकिन प्यार दीवाना होता है- 

निक के करीबी सूत्र ने बताया कि वे दोनों ही बहुत खुश हैं। साथ ही दोनों के परिवार भी खुश हैं। यहां तक कि निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें कभी इतना खुश नहीं देखा है। निक वाकई प्रियंका के लिए सीरियस हैं। प्रियंका चोपड़ा 36 वर्ष की हैं, वहीं निक 25 वर्ष के हैं। लेकिन उम्र प्यार में मायने नहीं रखती और यही बात साबित की है प्रियंका और निक ने। नए लव बर्ड्स प्रियंका और निक को सगाई की बहुत बधाई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोर्ट में रोए नहीं थे राजपाल यादव, बोले- सोशल मीडिया की कहानियों पर भरोसा न करें

क्या धर्मेन्द्र की याद में दोस्त अमिताभ बच्चन ने मनाई एक शांत होली: रंगों से दूरी, यादों के करीब

मिडिल ईस्ट संकट का असर: यश की ‘टॉक्सिक’ टली, अब नहीं होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख