Biodata Maker

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

WD Entertainment Desk
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (15:25 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक सामने आई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। 
 
'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में दिखेंगे। यह एक बिग बजट मूवी है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट ने भी भारी भरकम फीस चार्ज की है। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। ऐसे अब प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। 
 
30 करोड़ रुपए फीस लेकर प्रियंका ने दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं। हालांकि प्रियंका की फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
महेश बाबू की फीस की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। उन्होंने राजामौली के साथ मिलकर प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम करने का फैसला किया है। दोनों को मिलाकर बताया जा रहा है कि लगभग 40% का प्रॉफिट शेयर इन दोनों के पास होगा।
 
'वाराणसी' का कुल बजट 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताया जा रहा है। यह फिल्म संक्रांति के मौके पर साल 2027 में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

कॉन्सर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग दिखा हुमा कुरैशी का रोमांटिक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

सुष्मिता सेन ने पूरे होश में करवाई थी एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट अटैक के 15 दिन बाद ही लौट गई थीं आर्या के सेट पर

पति पत्नी और पंगा सीजन 1 के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख