Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

Advertiesment
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधी हैं। निक-प्रियंका की शाही शादी की चर्चा भारत के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी रहीं। 
 
इस शाही शादी में कई भव्य इंतजाम किए गए थे। चार दिनों तक चली इस शादी की तस्‍वीरें आई तो ऐसे लगा जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। तब से तमाम अटकलें चल रही हैं कि आखिर इस शादी में खर्चा कितना हुआ है?
 
webdunia
एक अमेरिकी वेबसाइट ने विश्लेषण कर इस शादी में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान लगाया है। लेकिन इस खर्च में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहने गए 75 फीट लंबे गाउन समेत अन्य कपड़ों पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है। इस शाही शादी में 200 मेहमान शामिल हुए जिन्‍हें हैलीकॉप्‍टर की मदद से सीधे उम्‍मेद भवन ले जाया गया। इसके लिए विशेष रूप से उम्‍मेद भवन में हैलीपैड बनाया गया था।
 
ALSO READ: केदारनाथ : फिल्म समीक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए जबकि खाने-पीने पर 43 लाख रुपए का खर्च आया। शादी के खर्च में मेंहदी की रस्म और संगीत सेरेमनी पर आया खर्च भी शामिल है। वीकएंड पर 4 दिन के लिए उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया था जिसका किराया लगभग 3.3 करोड़ रुपए है। 
 
प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 375 करोड़ डॉलर है। ऐसे में अपनी शादी में चार करोड़ रुपए खर्च करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदारनाथ : फिल्म समीक्षा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi