महज कुछ घंटों में प्रियंका चोपड़ा की 'अनफिनिश्ड' बनी यूएस की बेस्ट सेलर बुक, एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी

Webdunia
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (16:14 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली संस्मरण किताब 'अनफिनिश्ड' रिलीज की है। प्रियंका चोपड़ा की यह किताब पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ साझा किया है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, '12 घंटे से कम समय में अमेरिका में नंबर 1 पर ले जाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे आशा है कि आप सभी को बुक पसंद आएगी।'
 
प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वे यहां तक पहुंची हैं।
 
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब के नाम को लेकर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, विडंबना यह है कि मैंने इस संस्मरण का नाम सालों पहले ही रख दिया था, इसे लिखने से पहले। 20 सालों से एक सावर्जनिक इंसान होने के नाते, मेरे पास एक लंबी लिस्ट थी, जिसे मुझे पर्सनली और प्रोफेशनली चेक करना था, मैं काफी ज्यादा अनफिनिस्ड हूं।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में द व्हाइट टाइगर है जिसकी शूटिंग के लिए वे दिल्ली भी आईं थी। इसके अलावा वी कैन बी हीरोज, द मैट्र‍िक्स 4 में भी प्रियंका काम कर रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sikandar में खुद एक्शन सीक्वेंस करेंगे Salman Khan, जल्द शुरू होगी शूटिंग

हाई हील्स छोड़ स्नीकर्स पहन पार्टी में पहुंचीं काजोल, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Cannes Film Festival 2024 : पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine as Light का हुआ शानदार प्रीमियर

Cannes 2024 : अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख