Dharma Sangrah

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था करियर, 10 साल की उम्र में जीता था पहला नेशनल अवॉर्ड

WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (10:37 IST)
साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। एक्टर के अचानक निधन से हरकोई हैरान रह गया था। पुनीत राजकुमार भले ही इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन आज भी वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। पुनीत मशहूर एक्टर राजकुमार के बेटे थे। 
 
पुनीत राजकुमार को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। पुनीत राजकुमार ने महज 10 साल की उम्र में पहला नेशनल अवॉर्ड भी जीत लिया था। उन्हें 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। पुनीत को उनके फैंस प्यार से 'अप्पू' कहकर बुलाते थे।
 
पुनीत ने लगभग 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। पुनीत राजकुमार सैंडलवुड के ऐसे एक्टर थे, जिनकी 14 फिल्में लगभग 100 दिनों तक थिएटर से नहीं हटी थीं। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे। पुनीत राजकुमार जीतने अच्छे एक्टर थे उतने ही बड़े समाजसेवक भी थे।
 
पुनीत 46 फ्री स्कूल, 26 अनाथ आश्रम, 16 वृद्धाश्रम और 19 गौशालाओं का संचालन करते थे। इसके अलावा वह कई कन्नड़ भाषी स्कूलों की आर्थिक मदद भी करते थे। इतना ही नहीं मरने के बाद एक्टर की आंखे भी दान कर दी गई थी। इसके बाद पूरे कर्नाटक में करीब 1 लाख लोगों ने अपनी आंखे दान कर दी थी। 
 
पुनीत राजकुमार का निधन 29 अक्टूबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हो गया था। पुनीत की लोकप्रियता इतनी थी कि उनके निधन के बाद पूरे बेंगलुरु शहर में धारा 144 लागू करना पड़ी थी। शहर में शराब की बिक्री पर भी दो दिन रोक लगा दी गई थी। उनके अंतिम दर्शन के लिए 30 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

AskSRK सेशन : शाहरुख खान ने फैन को दी लड़की पटाने की टिप्स, सलमान खान के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आनेवाला है बड़ा लीप, स्मृति ईरानी रहेंगी शो का हिस्सा!

लाइमलाइट से दूर शाइनी अहूजा विदेश में बेच रहे कपड़े, रेप के आरोप ने खत्म कर दिया था करियर

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अस्पताल में भर्ती, दौड़े-दौड़े मां को देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख