गिरफ्तारी से पहले अल्लू अर्जुन ने पहनी फ्लावर नहीं फायर है लिखी टी-शर्ट, वायरल हो रहा वीडियो

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (16:58 IST)
Allu Arjun Viral Video: 'पुष्पा 2' की सक्सेस के बीच साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में तेलांगना पुलिस ने एक्टर को उनके घर से गिरफ्तार किया है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। 
 
इस मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुपरस्टार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वक्त का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पार्किंग लॉट में कॉफी पीते पुलिसे से बात करते नजर आ रहे हैं। 
 
अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके करीबी भी दिख रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन की टी-शर्ट भी सभी का ध्यान खींच रही हैं। अल्लू अर्जुन व्हाइट कलर की हुडी पहने नजर आ रहे है। हुडी पर उनकी फिल्म का डायलॉग- 'फ्लावर नहीं फायर है' लिखा नजर आ रहा है। 
 
जब अल्लू अर्जुन के घर पुलिस पहुंची थी तब वह दूसरे कपड़े पहने थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस की इजाजत लेकर अपने कपह़े बदले और यह हुडी पहनी। वहीं अपनी अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर एक्टर ने आपत्ति भी जताई है। अल्लू अर्जुन ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें अपना नाश्ता खत्म नहीं करने दिया।
 
खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन का यह भी कहना है कि पुलिस ने उन्हें सीधा उनके बेडरूम से उठाया लिया था। उन्हें अपने कपड़े तक बदलने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि एक वीडियो में एक्टर पुलिस के साथ लिफ्ट में जाते समय प्लेन टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। वहीं पुलिस की गाड़ी में बैठते समय अल्लू अर्जुन 'फ्लावर नहीं फायर है' लिखी हुडी पहने नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Webdunia Hindi (@webduniahindi)

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर रखा गया था, जहां फैंस बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इसी दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बिना किसी जानकारी के वहां पहुंच गए। उन्हें देखने के लिए वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ये सेलेब्स पर्यावरण की रक्षा के लिए उठा रहे आवाज

हाउसफुल 5 में होंगे दो-दो क्लाइमैक्स, 5A और 5B वर्जन में अलग-अलग होंगे कातिल

शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली जमानत, लगाई ये शर्तें

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख