Hanuman Chalisa

'राधेश्याम' की टीम ने प्रभास के इस धांसू पोस्टर के साथ दी शुभकामनाएं

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (14:34 IST)
बहुप्रतीक्षित फिल्म "राधेश्याम" के पोस्टर खूब पसंद किए जा रहे हैं। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर के पहले लुक से लेकर हाल ही में कुछ अन्य झलकियों के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अब प्रभास के पोस्टर के एक नए सेट के साथ देश भर के दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं।
 
पोस्टर में, प्रभास को अपने रेट्रो अवतार में एक ब्राउन टर्टल नैक में देखा जा सकता है जिसने सभी को फिल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। पोस्टर में देश के कई त्योहारों- उगाडी, गुड़ी पड़वा, नवरे से बैसाखी, बोहाग बिहू और कई अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दी रहा है।
 
सचमुच, दर्शकों के लिए इन ग्रेजुअल ट्रीट के साथ, राधेश्याम एक रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है जहां प्रभास एक दशक बाद रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की हर झलक भव्यता को दर्शाती है।
 
रोमांटिक-ड्रामा फिल्म, राधेश्याम में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। अभिनेता एक दशक के बाद रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे और इस पोस्टर ने निश्चित रूप से सभी को अधिक उत्साहित कर दिया है। रोम की पृष्ठभूमि से लेकर राष्ट्र और उसकी भाषाओं की विविधता का जश्न मनाने का यह अनोखा तरीका, नए पोस्टर को अगले स्तर तक ले जाता है।
 
यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 में स्क्रीन पर दस्तक देगी और प्रशंसकों द्वारा बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार किया जा रहा है क्योंकि वे फ़िल्म में पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े को देखने के लिए रिलीज़ पर अपनी नज़रे टिकाए हुए हैं। 
 
'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

500 लीटर पेट्रोल से हुआ असली ब्लास्ट, 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में आग के बीच चले रणवीर सिंह

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी सोहम शाह की 'तुम्बाड 2'

इंटरनेशनल डांस डे: अल्लू अर्जुन से लेकर रितिक रोशन तक, भारत के टॉप ट्रेंडसेटर डांसिंग सुपरस्टार्स

अर्जुन कपूर का ऑस्ट्रिया वेलनेस ब्रेक, बहन अंशुला संग बिताए सुकून भरे पल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना, स्क्रिप्ट अगर अपनी भाषा में हो तो किरदार निभाना होता है ज्यादा असरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख