Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज कुंद्रा ने हरभजन सिंह की ऑनलाइन कंटेंट पर सख्त नियमों की मांग का समर्थन किया

Advertiesment
Raj Kundra Statement
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी चिंता और कड़े डिजिटल नियमों की मांग है। राज कुंद्रा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह द्वारा इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सख्त रेगुलेशन की मांग का खुलकर समर्थन किया है।
 
पिछले कुछ वर्षों से विवादों के साये में रहे राज कुंद्रा ने कहा, पिछले चार साल से मुझे ट्रोलिंग, नफरत और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा है। मेरी एक गलत छवि बनाई गई है, जो सच्चाई से दूर है। लेकिन आज मैं अपने बारे में नहीं, समाज के भले के लिए बात करना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा, मैं साफ कहना चाहता हूं: मेरा पोर्नोग्राफी से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है। ना मैंने कभी ऐसा कंटेंट बनाया, ना आगे कभी बनाऊंगा। मैं इसका समर्थन नहीं करता और मानता हूं कि यह समाज के लिए हानिकारक है।
 
webdunia
राज कुंद्रा ने कहा, आज इंटरनेट पर बहुत सारा ऐसा कंटेंट आसानी से उपलब्ध है, जो गलत, आदत बनाने वाला और खासकर बच्चों के लिए नुकसानदायक है। यह सिर्फ नैतिक नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या भी है। हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। मेरा मानना है कि भारत में पोर्न वेबसाइट्स पर कड़ी पाबंदी होनी चाहिए, जैसे कुछ देशों में है। साथ ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, जो लोग इस बात को गलत तरीके से पेश करना चाहते हैं, वो अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन मेरा स्टैंड साफ और मजबूत है। मुझे सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। हालांकि केसों में देरी होती है, लेकिन मुझे यकीन है कि एक दिन सच सामने आएगा। तब तक मुझे अपने आत्मविश्वास और भगवान (वाहेगुरु) पर विश्वास है।
 
हरभजन सिंह का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, मैं अपने भाई हरभजन सिंह की बातों का भी समर्थन करता हूं, जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया है। यह मेरी इमेज का नहीं, मेरे सिद्धांतों का मामला है, और मैं इस पर मजबूती से कायम रहूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'राइज एंड फॉल' और 'कैंपस बीट्स' के नए सीजन के साथ होगी धमाकेदार वापसी