Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 (15:34 IST)
Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 (15:36 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली : द पावरहाउस' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तहलका मचा रही है। सन पिक्चर्स की फिल्म 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
रजनीकांत के अभिनय से सजी इस फिल्म को सिनेप्रेमी बेहद पसंद कर रहे है। रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज़ और स्वैग के साथ पर्दे पर छा जाते हैं, वहीं नागार्जुन, अपने गंभीर ख़तरनाक अंदाज़ के साथ नजर आते हैं। फिल्म में आमिर खान का भी कैमियो है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'कुली' ने पहले दिन भारतीय बाजार में 65 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, अब तीसरे दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है।
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कुली ने तीसरे दिन 38.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म कुली भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 158 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही कि 'कुली' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म कुली, देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़ियों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन की अहम भूमिका है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें