राखी सावंत ने कंगना रनौट से लगाई गुहार, बोली- आपके पास करोड़ों रुपए हैं, लोगों की मदद करें

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (12:50 IST)
कंगना रनौट और राखी सावंत दोनों ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही दोनों किसी के बारे में भी कमेंट करने से नहीं झिझकते हैं। अब राखी ने कंगना रनौट के लिए एक मैसेज दिया है।

 
दरअसल, बीते दिन राखी को स्पॉट किया गया। इस दौरान राखी पैपराजी से बात करती है और इसी बीच वह कंगना को ऑक्सीजन सिलेंडर्स बांटने के लिए भी कहती हैं। राखी कहती हैं, कंगना जी भी बोल रही हैं कि आज कल देश की हालत बहुत खराब है।
 
उन्होंने कहा, ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है कई जगह पर, हमारे लिए, देश के लिए तो इस पर कंगना जी क्या बोलना चाहेंगी। कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए न प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास। ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं।
 
राखी इसके अलावा सभी को डबल मास्क पहनने की, हाथ धोने और सैनिटाइज करने के लिए भी कहती हैं। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
हाल ही में कंगना ने वीडियो शेयर कर सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कंगना ने कहा, इस वक्त ये सोचने का नहीं है कि क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है। अब तक हर जनरेशन स्पैनिश फ्लू, टीबी जैसी कई बीमारियों से लड़ी है तो हमें क्यों लगता है कि हम स्पेशल हैं। इतनी ज्यादा आबादी है और सभी इस बीमारी से जूझ रहे हैं इसलिए हम सभी को वैक्सीन लगवानी है।
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिवंगत पुर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह धाकड़ और तेजस में भी नजर आएंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आमिर खान की जो जीता वही सिकंदर को हुए 32 साल, आज भी दर्शकों की बनी हुई है पसंद

राशि खन्ना के 6 सबसे यादगार किरदार: एक्ट्रेस की वर्सेटिलिटी की एक शानदार झलक

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख