ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- शमशेरा लुक में देखकर बहुत खुश होते...

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (17:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर के करियर की यह पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। रणबीर कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर सिंपल किरदार ही अदा किए हैं, जिनमें उनकी छवि एक चॉकलेटी या चुलबुले मस्तमौला लड़के की रही है, लेकिन अब वह एक्शन हीरों की छवि बनाने को तैयार हैं।

 
फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर को इस बात का दुख है कि उनके पिता ऋषि कपूर यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं।
 
रणबीर कपूर का मानना है कि यदि ऋषि कपूर जिंदा होते तो वह उनका शमशेरा लुक में देखकर बहुत खुश होते, क्योंकि वह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा ऐसे किरदार करे जो देश भर के दर्शकों से जुड़ सके। 
 
रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, काश मेरा पिता फिल्म शमशेरा को देखने के लिए जिंदा होते। वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं, यदि उन्हें कुछ पसंद आया या फिर कुछ पसंद नहीं आया। खासकर मेरे काम के साथ। यह दुख की बात है कि वह इसे देखने के लिए साथ नहीं हैं।
 
फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर डकैत के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर, संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख