Hanuman Chalisa

क्या एक्ट्रेसेस के छोटे कपड़ों ने बर्बाद किया रंजीत का करियर?

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (14:28 IST)
रंजीत एक समय बॉलीवुड के मशहूर विलेन में से एक थे। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में रेप स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचाना जाता था। अपने करियर में रंजीत ने खूब फिल्में की हैं और भी उनके निभाए किरदार लोगों को याद हैं। हालांकि अब रंजीत कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। 

 
रंजीत ने हाल ही में टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के खत्म होने का ठीकरा एक्ट्रेसेस के छोटे कपड़ों पर फोड़ा। रंजीत ने कहा, उन दिनों कोई भी फिल्म साइन करने से पहले कहानी नहीं सुनता था। यहां तक ​​कि मुख्य कलाकारों को भी एक लाइन ही बता दी जाती थी। मेरे जैसे अभिनेताओं ने यह मान लिया था कि अगर कोई फिल्म निर्माता उनके पास आ रहा है, तो वह उस भूमिका के लिए होना चाहिए, जिसके लिए वह फिट हैं।
 
रंजीत ने कहा, मुझे विलेन की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बेशक, शुरू में सामाजिक परिणाम खराब रहे। मेरा परिवार परेशान था, लेकिन आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि यह मेरा काम है। मैंने कभी अपने करियर की योजना नहीं बनाई। मेरे रास्ते में जो कुछ भी आया, उसमें बस खुद को ढालता चला गया।
 
उन्होंने कहा, मैंने कई फिल्मों में रेपिस्ट का किरदार निभाया है, लेकिन उनकी सह-कलाकार उनके साथ काफी सहज महसूस करती थीं। अगर किसी फिल्म में मैं नहीं होता था और उसमें रेप सीन होता था, तो अभिनेत्रियां मुझे बुलाने के लिए कहती थीं। वे मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाने लगी थीं।
 
रंजीत ने कहा, पुराने दिनों की बात करें तो उस समय वल्गर नहीं लगता था। वो चीजें अबकी तरह नहीं थीं। यहां कोई लवमेकिंग सीन नहीं रहे। वे ब्लू फिल्म ही क्यों नहीं बना लेते? उन्होंने मजाकियां अंदाज में कहा, मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लड़कियों ने इतने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए कि खींचने को कुछ बचा ही नहीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख