dipawali

बादशाह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, सिंगर की जख्मी हालत देख फैंस हुए परेशान

WD Entertainment Desk
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (12:41 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर-रैपर बादशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हो गए हैं। इन तस्वीरों में बादशाह का चेहरा जख्मी हालत में नजर आ रहा है। बादशाह की हालत देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। 
 
पहली तस्वीर में बादशाह की एक आंख सूजी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई है। इन तस्वीरों के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा, 'अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे...' #badsofbollywood #kokaina 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

बादशाह की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'भाई जल्द ठीक हो जाओ।' एक अन्य ने लिखा, 'अरे बादशाह भाई बता तो दो कि हुआ क्या है।'
 
बादशाह, आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का हिस्सा है। इसमें कई सेलेब्स ने अभिनय किया है। सीरीज में बादशाह का भी एक छोटा सा रोल हैं, जिसमें उनका सामना मनोज पाहवा (अवतार) से होता है। बादशाह और मनोज के बीच एक फाइट सीन दिखाया गया है। खबरों के अनुसार बादशाह का यह पोस्ट उसी सीन की झलक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने बसीर अली की मर्दानगी पर उठाए सवाल, घर में मचा हंगामा

मिलिंद चंदवानी की दुल्हन बनेंगी अविका गोर, 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर लेंगी सात फेरे

कुमार सानू की पत्नी ने खोली पोल, प्रेग्नेंसी में ऐसा व्यवहार कि विश्वास नहीं होगा

कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, विक्की कौशल संग शेयर की खुशखबरी

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख