रश्मिका मंदाना डीपफेक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (15:05 IST)
Rashmika Mandanna deepfake video case: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। बीते दिनों रश्मिका अपने डीपफेक वीडियो को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
 
बीते दिनों इस रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में 4 लोगों की गिरफ्तार किया गया था। हालांकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी थी। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

6 नवंबर को रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की लिफ्ट में नजर आ रही हैं। लड़की के फेस पर रश्मिका का चेहरा लगाया हुआ है। इसके बाद रश्मिका ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना ने कहा था, मुझे ये शेयर करते हुए वास्तव में बुरा लग रहा है। लेकिन मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो, ये सब ना केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर किसी के लिए बेहद डरावना है, जो आज टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके नुकसान की चपेट में है।
 
बता दें कि रश्मिका मंदाना के अलावा कैटरीना कैफ, काजोल, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार हो चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, पोस्टपोन की खबरों पर आया अपडेट

शाह बानो का किरदार निभाएंगी यामी गौतम, बड़े पर्दे दिखेगी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की कहानी

पहलगाम आतंकी हमले से दो दिन पहले पति संग उसी जगह हनीमून मना रही थीं आलिया कश्यप

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

परवीन बाबी को असामान्य होते हुए मैंने अपनी आँखों से देखा, शबाना आज़मी ने फिल्मफेयर के शो में खुलासा किया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख