क्या छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रहीं रेखा? 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में आईं नजर

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (13:48 IST)
बड़े पर्दे पर अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस रेखा अब टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। वे टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें रेखा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

 
प्रोमो की शुरुआत में रेखा गुम है किसी के प्यार में... गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी कैरी कर रखी है। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और बड़े-बड़े झुमके पहने हैं। हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत दिख रही है। 
 
इसके बाद वे कहती हैं- दरअसल ये गीत मेरे दिल के बेहद करीब है। वे आगे बताती है- इसमें कही कोई एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है।
 
रेखा आगे कहती हैं- जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी है।
 
बता दें कि ये सीरियल स्टार प्लस पर सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे टेलिकास्ट होने वाला है। हालांकि मेकर्स और रेखा ने अभी तक अपने रोल को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। रेखा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में नजर आई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अनिता राज: धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न जैसे स्टार्स के साथ किया काम ले‍‍किन नहीं दे पाई एक भी यादगार फिल्म

राजकुमार राव ने की गजगामिनी वॉक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

लू लगने के बाद अब कैसी है शाहरुख खान की हालत? मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट

ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कड़ी मेहनत, आईपीएल टीम के साथ करती थीं प्रैक्टिस

भाबीजी घर पर हैं फेम फिरोज खान का निधन, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में बनाई थी पहचान

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख