Festival Posters

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज की भी आगे बढ़ने की खबर, स्थिति सामान्य होने पर ही होगी रिलीज

Webdunia
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (12:36 IST)
बॉलीवुड फिल्मों का रिलीज शेड्यूल गड़बड़ा गया है। कोरोना के कारण हालात भयावह होते जा रहे हैं और एक बार फिर सिनेमाघर बंद होने लगे हैं। ये देखते हुए कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। 
31 दिसम्बर को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर की जर्सी, 7 जनवरी को एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को पहले ही आगे बढ़ा दिया गया है और अब अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' को आगे बढ़ाने की खबर है। यह फिल्म 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार पृथ्वीराज एक बड़े बजट की फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रिकवरी के लिए हालात सामान्य होना जरूरी है। यह ऐसी फिल्म है जिसे हर दर्शक वर्ग देखना चाहता है। 
 
वर्तमान में जो हालात है उसके कारण लोगों ने सिनेमाघरों से दूरी बना ली है। साथ ही कई प्रदेशों में सिनेमाघर बंद हो गए हैं या बंद हो सकते हैं। नाइट कर्फ्यू के कारण पहले ही शाम और रात के शो पर असर हुआ है। ऐसे में फिल्म रिलीज कैसे की जा सकती है। 
 
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद जैसे कलाकार हैं। फिल्म का टीजर 15 नवम्बर को रिलीज हुआ था और खासा पसंद भी किया गया था। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाबी गीतकार निम्मा लोहारका का निधन, उनके लिखे गाने गाकर कई सिंगर बने स्टार

पति संग पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा...

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां होती तो गर्व महसूस करती

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख