इस फिल्म के सेट पर हुई थी रिया कपूर और करण बूलानी की पहली मुलाकात

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (15:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिया और करण की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है।

 
रिया कपूर ने पर्दे के पीछे अपना करियर बनाया है। वह एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने आयशा और वीरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्में बनाई हैं। रिया एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। वहीं करण बूलानी करण बलूनी भी बॉलीवुड से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट जुड़े रहे हैं और उन्होंने 500 से ज्यादा एड फिल्में बनाई हैं। 
 
खबरों के अनुसार करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिल्म के इसी सेट से दोनों करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई।
 
रिया कपूर ने एक बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि जब करण बूलानी संग उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी, तब उनकी उम्र 21 साल थी। करण और रिया दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर स्वीकार किया है। 
 
बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी 14 अगस्त को जुहू‍ स्थित अनिल कपूर के बंगले में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख